फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dust flying in the nectar lakes of Machhrehta

Sitapur News: मछरेहटा के अमृत सरोवरों में उड़ रही धूल

Mon, 30 Mar 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dust flying in the nectar lakes of Machhrehta
सीतापुर। मछरेहटा ब्लॉक में जल संचयन के लिए बनाए गए अमृत सरोवर सूखे पड़े हैं। मनरेगा के तहत बने इन सरोवरों में पानी की जगह धूल उड़ रही है। इससे जल संचयन तो दूर गर्मी में मवेशियों व पक्षियों की प्यास बुझाने का मकसद भी नहीं पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन

अमृत सरोवरों का निर्माण कागजों में हो गया है, लेकिन हकीकत में ज्यादातर सूखे पड़े हैं। कहीं बजट की कमी है तो कुछ जगह पानी भरने की व्यवस्था नहीं है। दरअसल, अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए बजट तो पहुंचा, लेकिन वह कागजों में ही खप गया। कई सरोवर सूखे व बदहाल पड़े हैं तो कहीं पौधरोपण नहीं कराया गया है। इसकी सच्चाई पड़ताल में सामने आई है। मछरेहटा की ग्राम पंचायत बारेपारा में बनााया गया अमृत सरोवर सूखा पड़ा है।
विज्ञापन

यहां पौधारोपण नहीं कराया गया है, सरोवर के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है और घास फूस उगी हुई है। कोड़री में बने अमृत सरोवर की इंटरलॉकिंग धंस गई है। यह अमृत सरोवर भी सूखा पड़ा है। उमरापुर में बना अमृत सरोवर सूखा पड़ा है। यहां भी पौधरोपण नहीं कराया गया है, घास-फूस उगी है। इस गांव के राहुल यादव, सुरेश, कल्लू व मोंगरे ने बताया कि अमृत सरोवर कागज पर भले बन गया हो पर धरातल पर सूखा व बदहाल पड़ा है। पौधे भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत फतेहनगर में अमृत सरोवर सरोवर का सिर्फ बोर्ड लगा है, यहां धरातल पर सरोवर आकार नहीं ले सका है। रिंकू, अनूप, लल्ली, सोनू ने बताया कि सरोवर के लिए चिह्नित जगह पर पहले से उगे पेड़ खड़े हैं। सरोवर में कोई भी कार्य नहीं कराया गया है।


भरवाया जाएगा जल
गर्मी का सीजन आने पर भी यदि अमृत सरोवरों में जल नहीं भरवाया गया है तो यह गंभीर विषय है। संबंधित सचिव व प्रधान को निर्देशित कर सरोवरों में जल भरवाया जाएगा। पौधरोपण भी कराया जाएगा। -संदीप कुमार, एडीओ पंचायत मछरेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed