फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Due to the heat, patients of stomach ache, cough and vomiting increased in the OPD

Sitapur News: गर्मी से ओपीडी में बढ़े पेट दर्द, खांसी व उल्टी के मरीज

Mon, 27 Apr 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 27 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Due to the heat, patients of stomach ache, cough and vomiting increased in the OPD
जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए कतार में खड़े मरीज।
सीतापुर। भीषण गर्मी के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में पेट दर्द, खांसी व उल्टी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को ओपीडी में 31 सौ मरीजों ने अपना पंजीयन कराया, इनमें से करीब 1500 मरीज उल्टी दस्त, खांसी व तेज बुखार की तकलीफ से पीड़ित थे। पेट दर्द, बुखार व उल्टी की तकलीफ से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कक्ष से लेकर पैथोलॉजी में जांच के लिए मरीजों की लंबी कतार दिन भर लगी रही।
विज्ञापन


इस दौरान तीन घंटे में महज 60 लोगों की ही अल्ट्रासाउंड जांच हो सकी जबकि करीब 80 मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ा। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह आठ बजे से परचा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी। चिकित्सक भी वार्डों में भर्ती मरीजों को देखकर देरी से ओपीडी कक्ष में पहुंचे। इस कारण ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


सर्वाधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर रही। चिकित्सक डॉ. अनुपम मिश्रा ने बताया कि लगातार बढ़ रही तपिश भरी गर्मी के कारण खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। सोमवार को ओपीडी में पंजीकृत 3100 मरीजों में से 1500 में डिहाईड्रेशन के लक्षण मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार
चिकित्सकों ने पेट संबंधी दिक्कत होने पर मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह दी। यहां पर जांच के लिए एक ही मशीन होने से मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। हर्ष ने बताया कि 10 बजे परचा जमा हो गया था, लेकिन चिकित्सक ने कहा मंगलवार को आना। अमित ने बताया कि पेट में कई दिन से बहुत दर्द हो रहा है। आज जांच नहीं हो पाई है।


अब फिर से आना पड़ेगा। वहीं, पैथोलॉजी में करीब 400 मरीजों की जांच की गई। गर्मी में अस्पताल आने वाले मरीजों को राहत दिलाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने खराब पड़े पंखों की मरम्मत करवाकर उन्हें सही भी करावाया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण बीमार पड़ रहे लोगों के कारण ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौजूद संसाधनों के जरिये मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed