फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drones will be used to monitor sensitive areas on Bakrid

Sitapur News: बकरीद पर संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से होगी निगरानी

Thu, 28 May 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 28 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drones will be used to monitor sensitive areas on Bakrid
सीतापुर। जिले भर में ईद-उल-अजहा की नमाज बृहस्पतिवार को सुबह पढ़ी जाएगी। इस मौके पर शहर के प्रमुख ईदगाह व मस्जिदों में भारी संख्या में एकत्रित होकर अकीदतमंद नमाज अदा करेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का चाकचौबंद इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। खास तौर पर संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन से होगी। नमाज के दौरान प्रमुख ईदगाह व मस्जिदों के पास जाम की समस्या से निपटने के लिए विशेषतौर पर 195 पुलिस कर्मियों की तैनाती किए जाने के साथ ही रूट डायवर्जन भी रहेगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि चुंगी चौराहे से मुंशीगंज जाने वाले मार्ग को सुबह से ही नमाज संपन्न होने तक बंद रखा जाएगा। इसके अलावा इस मार्ग पर पड़ने वाली छोटी-छोटी गलियों में भी बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि गलियों से कोई वाहन न आ जाए। इसके लिए 13 टीएसआई, 32 कांस्टेबल के साथ ही 150 होमगार्ड व पीआरडी बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा करीब एक दर्जन बैरियर हर गलियों में लगे होंगे। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि ईदगाह पर विशेषतौर पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा शहर में पड़ने वाली हर छोटी बड़ी मस्जिदों पर पुलिस बल की तैनाती भीड़ के हिसाब से रहेगी। लोगों को उच्चाधिकारियों ने पूर्व में ही बता दिया है कि कुर्बानी खुले स्थानों पर न की जाए। नमाज के बाद भी पुलिस बल पूरे दिन मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed