{"_id":"65fe9fc1c23a8a717f0f067d","slug":"drivers-body-found-in-truck-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-c-102-1-slko1037-111634-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में मिला चालक का शव
Sat, 23 Mar 2024 02:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक से संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
हरगांव थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव निवासी सबल कुमार (55) गन्ना लदी ट्रक चलाते हैं। वे बीती बृहस्पतिवार रात ट्रक को कोतवाली के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट खड़ा कर सो गए थे। शुक्रवार सुबह ट्रक मालिक ने सबल कुमार को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका देख वे स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक के अंदर झांका तो सबल कुमार को अचेत पाया। ट्रक मलिक ने मौके पर ही डाॅक्टर को बुलाकर जांच कराई। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ट्रक मलिक ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक के भतीजे आलोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का कोई आरोप नहीं
कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।