फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drainage is closed, villagers are troubled by waterlogging on the road

Sitapur News: जलनिकासी बंद, रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

Fri, 16 May 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 16 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Drainage is closed, villagers are troubled by waterlogging on the road
लहरपुर में सड़क पर भरा पानी।
जहांगीराबाद (सीतापुर)। बिसवां के जहांगीराबाद कस्बे में सीतापुर-बहराइच मुख्य मार्ग पर पोस्ट ऑफिस से आगे करीब 400 मीटर तक इंटरलाॅकिंग लगी है। यहां मार्ग बहुत नीचा है। मार्ग के दोनों किनारों पर मकान, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान व अन्य भवन हैं। पास ही स्थित एक बड़ा तालाब अतिक्रमण की चपेट में हाेने से नालियों का पानी तालाब में न जाकर मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर भरता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि काफी पहले सड़क के किनारे पाइपों के माध्यम से पानी की निकासी थी। जिसे सड़क किनारे मकान और दुकान बनाने वालों ने मिट्टी से पाट दिया। इस वजह से जलनिकासी बंद हो गई। समाजसेवी, वरिष्ठ चिकित्सक व शायर डाॅ. वकील अहमद खान (अजहर खैराबादी) ने बताया कि प्रधान से लेकर बीडीओ, एसडीएम, डीएम व मुख्यमंत्री से इस बाबत गुहार लगाई गई है लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने समस्या का स्थाई निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


दो माह से बन रहा नाला, गलियाें में भरा गंदा पानी

लहरपुर (सीतापुर)। नगर में नाले के निर्माण का काम सुस्त गति से चल रहा है। इस वजह से घरों के गंदे पानी की निकासी भी ठप है। लिहाजा, सड़क व गलियों में जलभराव हो गया है। लोगों का आवागमन दूभर है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन पंपिंग सेट से पानी निकलवा रहा है, लेकिन जलभराव इतना ज्यादा है कि राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। नगर के ठठेरी टोला से शहर बाजार मुख्य मार्ग पर जल निकासी के लिए नाला बनवाया जा रहा है। पिछले दो माह से निर्माण चल रहा है। इससे घरों का गंदा पानी सड़क व गलियों में बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के किनारे दुकानदार व बैंक जाने वाले ग्राहकों और स्थानीय लोगों जलभराव के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव के चलते मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि, पालिका प्रशासन द्वारा पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पानी इतना ज्यादा भरा हुआ है कि लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है।

पालिकाध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। बंद पड़ी पुलिया को जेसीबी की सहायता से खोलकर पानी को सड़क के दूसरी तरफ निकाला जा रहा है। नाला बना रही कार्यदायी संस्था को शीघ्र निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed