फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Door-to-door garbage collection stopped in the city

शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान बंद

Thu, 18 Aug 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection stopped in the city
सीतापुर। शहर में अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठान नहीं होगी। नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कार्य बेहतर न होने पर कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया है। अब अगर कोई व्यक्ति शहर में कूड़ा उठाने के नाम पर वसूली करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नये सिरे से टेंडर होने के बाद कूड़ा उठान का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शुरू की थी। सुबह के समय सफाई कर्मचारी घर जाकर सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग तरीके से कलेक्ट करते थे। कंपनी की तरफ से लापरवाही बरती जा रही थी। मोहल्लों में रोजाना सफाई वाहन नहीं पहुंच रहे थे। इससे कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पा रहा था। नगर पालिका को इसकी बराबर शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने मेसर्स जे शार्प टेक्नालॉजी डी, लखनऊ को कई बार चेतावनी दी थी। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर नगर पालिका ने इस कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया है। टेंडर निरस्त होने के बाद शहर में कूड़ा उठान तत्काल प्रभाव से बंद हो गया है। जब तक नये सिरे से किसी कंपनी का टेंडर नहीं होगा, तब तक कार्य बाधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध वसूली की करें शिकायत
ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि टेंडर निरस्त कर दिया गया है। अगर कोई कर्मचारी किसी के घर जाकर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर अवैध वसूली करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के निवासी नगर पालिका के कंट्रोल रूम नंबर 05862,244858 व 9451512828, 9415123816 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब जल्द ही नये सिरे से टेंडर निकालकर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed