{"_id":"64500eec0b83c9593c068e34","slug":"doctor-not-found-in-nursing-home-served-notice-sitapur-news-c-13-1-211929-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नर्सिग होम में नहीं मिले चिकित्सक, थमाई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नर्सिग होम में नहीं मिले चिकित्सक, थमाई नोटिस
Tue, 02 May 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 02 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सीएचसी मिश्रिख के तहत संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन अस्पताल में किसी के पास कोई चिकित्सक नहीं मिला। पंजीकरण संबंधी कागजात भी नहीं दिखा सके। इसपर इन अस्पतालों को नोटिस दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान कस्बे में चलाया गया। अधीक्षक ने मिश्रिख सेवा हॉस्पिटल व मिश्रिख सिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। कई मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा था। जब पंजीकरण संबंधी कागजात मांगे तो कोई भी इसे दिखा नहीं सका। इसके बाद शुभ नर्सिग होम में छापा मारा। यहां पर कोई भी एमबीबीएस चिकित्सक नहीं मिला। बीएचएमएस चिकित्सक इलाज करते मिले। सीएचसी अधीक्षक ने बताया इन तीनों अस्पतालों में कमियां मिलने पर नोटिस दिया गया है। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अगर सही जवाब नहीं मिलता है तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।