{"_id":"642dc17d999a1ce7e30aa814","slug":"dm-reprimanded-for-delay-in-construction-of-drain-sitapur-news-c-13-1-168257-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नाले के निर्माण में देरी पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नाले के निर्माण में देरी पर डीएम ने लगाई फटकार
Thu, 06 Apr 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
नैमिषारण्य/सीतापुर। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के सात अप्रैल के प्रस्तावित दौरे को लेकर नैमिष में तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। डीएम अनुज सिंह ने बुधवार शाम नैमिष पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम सबसे पहले गोमती नदी स्थित राजघाट पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी। कार्यदायी संस्था को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि मंडप व अन्य निर्माण कार्यों के फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है। फिनिशिंग होना बाकी है।
डीएम ने मिश्रिख एसडीएम को विसर्जित की जाने वाली मूर्तियों के उचित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लाइट व्यवस्था और साफ-सफाई दुरुस्त कराने को कहा। इसके बाद डीएम चक्रतीर्थ पहुंचे। तीर्थ पर साफ-सफाई व चेंजिंग रूम का निरीक्षण किया। चक्रतीर्थ पर गंदगी मिली। प्रकाश की व्यवस्था भी दुुरुस्त नहीं थी। डीएम ने नाराजगी जताते हुए ईओ को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के आदेश दिए।
इस दौरान चक्रतीर्थ के दक्षिणी द्वार पर बन रहे नाले का निर्माण सुस्त गति से होता मिला। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था उप्र कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि को फटकार लगाई। काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने व्यास गद्दी जाने वाली पुलिया पर खड़े होकर तीर्थ व बारिश की जलनिकासी का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम मिश्रिख़ अनिल कुमार रस्तोगी, ईओ सुरजीत सिंह, लेखपाल कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी दिग्विजय आदि मौजूद थे।