फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM found flaws during inspection of the under construction cow shed

Sitapur News: डीएम को निर्माणाधीन गोशाला के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Sat, 07 Mar 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 07 Mar 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
DM found flaws during inspection of the under construction cow shed
जहांगीराबाद (सीतापुर)। बिसवां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के बाद शनिवार को डीएम डाॅ. राजागणपति आर बसुदहा गांव पहुंचे। यहां निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने 20 मार्च तक काम को पूरा कराने के बाद गोशाला को ग्राम पंचायत को हैंडओवर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने एक साल से भी अधिक समय से निर्माणाधीन गोशाला में बने चार टिन शेडों के बीच खड़ंजा न लगा होने और पानी के टैंक में लीकेज मिलने पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ को निर्देश दिए कि 20 मार्च तक बचे कार्य को पूरा करें। इसके बाद गोशाला ग्राम पंचायत को हैंडओवर करें। उन्होंने पशु चिकित्सक डॉ. आशाराम वर्मा को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में गोशाला को शुरू कराएं।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर भेजें शिकायत
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी जब वापस जा रहे थे, तभी जहांगीराबाद के कई लोग महीनों से रास्ते पर भरे गंदे पानी की समस्या की शिकायत के लिए पोस्ट ऑफिस के पास इकट्ठा हो गए। जिलाधिकारी की गाड़ी यहां से आगे निकल गई, तो ग्रामीणों ने फोन पर जिलाधिकारी को अपनी समस्या बताई। डीएम ने कहा कि इसे व्हाट्सएप पर भेजें। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed