फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   District Panchayat nominations will be filed in Tehsil Sadar

तहसील सदर में दाखिल होंगे जिला पंचायत के नामांकन

Tue, 30 Mar 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat nominations will be filed in Tehsil Sadar
सीतापुर। जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया सदर तहसील स्थित चार कक्षों में पूरी की जाएगी। यहीं से नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही नामांकन दाखिला करने से लेकर पर्चों की जांच और चुनाव चिन्ह आवंटन तक की पूरी कार्रवाई होगी। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने के बाद जिला पंचायत सदस्य के 79 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पर्चों की बिक्री के साथ ही शुरू हो चुकी है। निर्वाचन अफसर (पंचायत) सीडीओ अक्षत वर्मा ने बताया कि तहसील सदर के कक्ष संख्या दो में जिला पंचायत के वार्ड संख्या एक से 20 तक, कक्ष संख्या 12 में वार्ड संख्या 21 से 40 तक, कक्ष संख्या 10 में वार्ड संख्या 41 से 60 तक एवं कक्ष संख्या 9 में वार्ड संख्या 61 से 79 तक की नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए चौथे चरण में 17 व 18 अप्रैल को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19 व 20 अप्रैल को नाम वापसी 21 अप्रैल को सुबह आठ से अपरान्ह तीन बजे तक और इसके बाद चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान 29 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों की गणना संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर बनाए गए मतगणना स्थल पर होगी।

चार एआरओ की तैनाती
जिला पंचायत सदस्य के 79 पदों के निर्वाचन के लिए चार एआरओ नियुक्त किए गए हैं। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आरडी राम, जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडे एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रविशंकर गिरि नामांकन प्रक्रिया को पूरा कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed