{"_id":"694ae21dad64c4eb56034854","slug":"district-judge-inspected-the-prison-sitapur-news-c-102-1-slko1055-146870-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिला जज ने कारागार का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिला जज ने कारागार का किया निरीक्षण
Wed, 24 Dec 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित जिला कारागार का मंगलवार को जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना ने निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बैरक, किशोर बैरक सहित अन्य बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से बात भी की। किसी बंदी ने निःशुल्क विधिक सेवा दिए जाने के लिए आग्रह नहीं किया।
उन्होंने ऐसे विचाराधीन बंदियों से भी बात की, जो कि आधे से अधिक सजा को भुगत चुके हैं। जज ने जेल अधीक्षक एसके सिंह को बताया कि ऐसे विचाराधीन बंदी जो धारा-436ए सीआरपीसी का लाभ पाने के योग्य हैं, उनकी सूची प्रत्येक सप्ताह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित की जाए। जिला जज ने अस्पताल तथा पाकशाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अपर जिला जज/स्पेशल गैंगेस्टर शैलेंद्र कुमार वर्मा आदि जज मौजूद रहे।