{"_id":"6834b313f2f2d51e9705da93","slug":"dispute-between-two-parties-during-parikrama-police-explained-sitapur-news-c-102-1-slko1037-133149-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: परिक्रमा के दौरान दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: परिक्रमा के दौरान दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने समझाया
Mon, 26 May 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 26 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
सेवता। कस्बे में सोमवार रात दंडवत प्रणाम परिक्रमा के दौरान एक समुदाय के लोगों से विवाद हो गया। घटना के बाद बजरंग दल व अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। रेउसा के बोहरा साउखेर गांव निवासी महिलाएं, पुरुष व बच्चे सोनासरि मंदिर की ओर दंडवत परिक्रमा करते आ रहे थे।
उनका आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने अंडे फेंके और दंडवत प्रणाम के पत्थर पर पैर रख दिया। इसके बाद आरोपियों ने दबंगई भी की। हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते ही रेउसा, सकरन व थानगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक स्थिति को काबू करने के प्रयास जारी थे। एसपी अंकुर अग्रवाल भी घटनस्थल रवाना हो गए।