{"_id":"649c7e3bdc9f56c08d011298","slug":"digging-of-24-ponds-started-for-the-revival-of-mandakini-sitapur-news-c-102-1-slko1052-136-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मंदाकिनी के पुनरुद्धार के लिए 24 तालाबों की खोदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मंदाकिनी के पुनरुद्धार के लिए 24 तालाबों की खोदाई शुरू
Thu, 29 Jun 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
नैमिषारण्य/सीतापुर। मंदाकिनी पुनरुद्धार के लिए बुधवार को 24 तालाबों की खोदाई कार्य का शुभारंभ एमएलसी पवन सिंह चौहान ने हवन-पूजन के साथ किया। इसकी शुरुआत मिश्रिख ब्लॉक के ग्राम भिखनापुर से की गई।
कार्यक्रम लोक भारती के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि मिश्रिख की नवीन गल्ला मंडी के पीछे भिखनापुर में 55 बीघा में तालाब है। इस तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ हो गया है। तेलियानी के मजरा बैधनी में तीन तालाब, मुड़ियारा में 37 बीघा का तालाब, भिठौली में तीन हेक्टेअर के दो तालाब, इमलिया के चांदपुर में तीन तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है।
बरेठी में 24 हेक्टेअर के दो तालाब पर काम शुरू किया गया है। इस अभियान में 41 जेसीबी से खोदाई की जा रही हैं। यह कार्य 30 जून तक चलेगा। इस मौके पर डीसी मनरेगा सुशील श्रीवास्तव, भूमि संरक्षण अधिकारी राजित राम वर्मा, देशराज सिंह प्रधान बरेठी, एआरटीओ उदित नारायण पांडे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी अभिषेक शुक्ला, रज्जन सिंह, प्रधानअमित त्रिपाठी,चंद्र कुमार सिंह राजू ,श्यामू सिंह, राजन मिश्रा, टीपी सिंह प्रधान तेलियानी आदि मौजूद रहे।