{"_id":"674c7c4d313f895a7e056cbc","slug":"devotees-took-a-dip-of-faith-in-chakratirtha-sitapur-news-c-102-1-stp1002-122850-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चक्रतीर्थ में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चक्रतीर्थ में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Sun, 01 Dec 2024 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
चक्रतीर्थ में स्नान करते श्रद्धालु।
नैमिषारण्य (सीतापुर)। मार्गशीर्ष अमावस्या पर रविवार को भी लाखों श्रद्धालु नैमिष पहुंचे और पावन चक्रतीर्थ व गोमती नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद पुरोहितों को दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। इसके बाद मां ललिता देवी समेत विभिन्न देव स्थलों पर दर्शन पूजन किया। स्नान-दान व पूजा-पाठ का क्रम दिन भर चलता रहा।
इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या का दो दिन का संयोग होने से रविवार को भी धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। उदया तिथि की अमावस्या पर चक्रतीर्थ व गोमती नदी के राजघाट में स्नान व पूजन का क्रम शनिवार की रात 12 बजे से ही शुरू हो गया। विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने स्नान, पूजन के बाद परंपरा के अनुसार तीर्थ पुरोहितों को दान, दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
प्रातःकाल ठंड अधिक होने की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही, लेकिन धूप निकलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हनुमान गढ़ी , कालीपीठ, देवदेवेश्वर धाम, भूतेश्वर नाथ, बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। देव स्थानों में दर्शन-पूजन का यह पावन क्रम देर शाम तक निरंतर गतिमान रहा।