Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Devotees gathered for idol immersion

Sitapur News: मूर्ति विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 31 Aug 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for idol immersion
मूर्ति विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु।
लहरपुर(सीतापुर)। गणपति महोत्सव के तहत रविवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का सूर्यकुंड मंदिर के निकट शारदा नहर में भक्ति भाव से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की हवन पूजन व पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। इसके बाद सूर्यकुंड मंदिर के निकट शारदा नहर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का अगले वर्ष जल्दी आना गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। इस पावन अवसर पर सोनू कश्यप, रमेश कश्यप, रंजीत कश्यप, शिवम कश्यप, रामनाथ कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भजनों पर झूमते रहे श्रद्वालु
तंबौर (सीतापुर)। गणपति सेवा समिति तंबौर की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान समूचा नगर भक्तिमय हो उठा। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




देवी माता मंदिर तंबौर प्रांगण में गणपति सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु मनमोहक झांकियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। लखीमपुर से आए राजेश दीक्षित की जागरण पार्टी के गायक और गायिकाओं ने अपने भजनों से दर्शकों का मन मोहा। भजनों की शुरुआत माता सरस्वती एवं गणेश वंदना भजन के साथ हुई। कार्यक्रम में भगवान गणेश की पंचमुखी मूर्ति, राधा कृष्ण की झांकी, बजरंग बली की झांकी के साथ बरसाने की होली खेली गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी राकेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

गणेश आरती के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मिश्रिख(सीतापुर)। नगर में आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का रविवार को गणेश विसर्जन के बाद समापन हो गया। मोहल्ला थोक में सिद्धि विनायक के दरबार में शनिवार रात भव्य गणेश महोत्सव हुआ। गणेश आरती के बाद देर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

इसके बाद पूजा अर्चना कर विसर्जन के लिए भगवान गणेश, हनुमान, शिव पार्वती और राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। अगले बरस तू जल्दी आना... के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्त नैमिषारण्य के देवदेवेश्वर घाट तक पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा अगले बरस आना...के वादे के साथ गोमती नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed