फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   development in naimisharanya

नैमिषारण्य में विकास की बहेगी गंगा

Wed, 22 Jan 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
development in naimisharanya
नैमिषारण्य (सीतापुर)। प्रदेश सरकार के पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी बुधवार को नैमिषारण्य पहुंचे। यहां पैदल भ्रमण के दौरान उन्हें अव्यवस्था देखने को मिली, साथ ही सफाई व्यवस्था भी लचर पाई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी को जल्द खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नैमिषारण्य तीर्थ में दर्शन के साथ ही विकास की संभावनाओं का जायजा लेने पहुंचे राज्यमंत्री तिवारी ने सबसे पहले मां ललिता देवी मंदिर के निकट स्थित पंचप्रयाग तीर्थ में हुए निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद पैदल ही चक्रतीर्थ के लिए निकले पड़े।
विज्ञापन

सूत गद्दी मार्ग खराब देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह चक्रतीर्थ पहुंचे जहां पुजारी राज नारायण पांडेय ने तीर्थ का पूजन कराया और सतीश शास्त्री चक्रतीर्थ का महत्व बतलाया। इसी दौरान वहां मौजूद तीर्थ पुरोहितों ने चक्रतीर्थ की अष्टकोणीय आरती को फिर से शुरू करवाने की मांग की जिस पर उन्होंने पुरोहितों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रतीर्थ के दर्शन के बाद पैदल ही वह व्यास गद्दी गए। इसके बाद हनुमान गढ़ी पहुंचे जहां दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया। हनुमान गढ़ी दर्शन के बाद ललिता देवी माता के दर्शन करने पहुंचे जहां मंदिर प्रबंधक आचार्य मुन्नालाल की मौजूदगी में उन्होंने पूजन किया। इसके बाद मंत्री तीर्थ के प्रसिद्ध कालीपीठ मंदिर पहुंचे जहां ललिता देवी मंदिर के प्रधान पुजारी और कालीपीठ संस्थापक पंडित जगदंबा प्रसाद के सान्निध्य में दक्षिण मुखी काली माता को पुष्प अर्पण कर दर्शन किए।
दर्शन-पूजन के बाद वह पर्यटन विभाग द्वारा संचालित राही पर्यटक आवास गृह पहुंचे। वहां मंत्री ने जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, उपजिलाधिकारी मिश्रिख राजीव पांडेय, मिश्रिख सांसद अशोक कुमार रावत, मिश्रिख विधायक राम कृष्ण भार्गव, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी व पर्यटन विभाग के अधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में करीब एक घंटे तक बैठक की।
मंत्री ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता में जिस प्रकार अयोध्या, मथुरा और काशी में विकास परिषद का गठन कर विकास कार्य को गति प्रदान की गई है, उसी तर्ज पर नैमिषारण्य तीर्थ विकास परिषद का गठन कर अतिशीघ्र विकास कार्यों को गति दी जाएगी। परिक्रमा मार्ग की बदहाली पर उन्होंने कहा कि जल्द ही परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा। यहां यात्री सुविधा केंद्र बनाने की योजना है।

सत्संग स्थल, योग केंद्र, भजन कक्ष, एक वैदिक अध्ययन केंद्र की स्थापना के साथ ही सभी घाटों को विकसित कर एक सर्वांगीण विकास की योजना पर हम कार्य कर रहे हैं ताकि विकास के मामले में तीर्थ का कोई भी क्षेत्र छूटने न पाए। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनींद्र अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश शास्त्री, रामगोपाल अवस्थी व शुभम दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed