फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Deputy Commissioner conducted on-site investigation of MNREGA works

Sitapur News: मनरेगा कार्यों की उपायुक्त ने की स्थलीय जांच

Sat, 03 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 03 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner conducted on-site investigation of MNREGA works
मास्टरबाग (सीतापुर)। बिसवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाह जलालपुर में मनरेगा कार्यों में घपला करने की शिकायत पूर्व रोजगार सेवक ने शासन में की थी। इसकी जांच शुक्रवार को उपायुक्त ग्राम्य विकास ने की। उन्होंने शिकायतकर्ता संग जिम्मेदारों की मौजूदगी में कराए गए कार्यों का स्थलीय परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

शाह जलालपुर ग्राम पंचायत के पूर्व रोजगार सेवक सुंजीत पांडे ने प्रार्थना पत्र देकर शासन स्तर से पंचायत में हुए मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की थी। रोजगार सेवक ने पूर्व में भी शिकायतें की हैं। इसके बाद इन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। उपायुक्त महेंद्र कुमार ने भिठारा तालाब, छोटी नहर गोरहा तक नाला निर्माण, कोडरी में मनरेगा पार्क, डामर रोड से रामकिशोर के घर तक इंटर लांकिंग की जांच की। एक अधूरे पड़े आवास की जांच किया। लाभार्थी के पति से बात की। ग्रामीणों से कराए गए कार्यों की जानकारी की।
विज्ञापन

टीए मुख्यालय सुनील शुक्ला, पूर्व सचिव अभिषेक सिंह, पूर्व रोजगार सेवक सुंजीत पांडे, निर्मल पांडे, रामस्वरूप आदि लोग मौजूद रहें। त्वला ग्राम पंचायत का भी निरीक्षण किया। सही कार्य कराए जाने पर सचिव अभिषेक सिंह की सराहना की। इस मौके पर आधा दर्जन से अधिक मनरेगा मजदूर समेत तकनीकी सहायक भीम सिंह, सचिव अभिषेक सिंह व ब्लाक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed