फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dense fog obscures the sun for the second day, mercury drops

Sitapur News: घने कोहरे से दूसरे दिन भी छिपा रहा सूरज, पारा गिरा

Thu, 18 Dec 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dense fog obscures the sun for the second day, mercury drops
सीतापुर। जिले में कोहरे व शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार को कोहरे व गलन के कारण तापमान में गिरावट आने से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहा। कोहरे के कारण दोपहर तक दृश्यता करीब 20 मीटर तक रहने से यातायात प्रभावित रहा। घने कोहरे के कारण दूसरे दिन भी धूप नहीं निकलने से छाई धुंध के कारण लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा।
विज्ञापन

ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार की सुबह लोगों ने बिस्तर छोड़ा तो घने कोहरे के साथ चल रही ठंडी हवा का सामना करना पड़ा। ठंड का सितम देख लोग सुबह देर तक घरों में कैद रहने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद कोहरा कम तो हुआ पर धुंध छाई रही। इससे दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली। घरों व दफ्तरों में गलन से लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड से राहत पाने को लोगों ने अलाव व हीटर का सहारा लिया। शाम गहराते ही ठंड फिर कहर बरपाने लगी। शहर की सड़कों व बाजारों में भी जल्द ही सन्नाटा छा गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ठंड से राहत के आसार फिलहाल नही हैं। हांलाकि, ठंड व कोहरे का प्रकोप बढ़ने से गेहूं का उत्पादन करने वाले किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों की माने तो ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी देरी से चली ट्रेनें
सीतापुर। कोहरे के चलते दूसरे दिन बुधवार को भी सीतापुर आने जाने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। डालीगंज से चलकर मैलानी जाने वाली डालीगंज-मैलानी पैसेंजर ट्रेन देरी के साथ खैराबाद स्टेशन पर सुबह 9:53 बजे पहुंची। इसके साथ ही लखनऊ से सीतापुर तक चलने वाली डालीगंज-सीतापुर पैसेंजर भी दोपहर में नौ मिनट देरी से पहुंची। ट्रेन लेट होने के कारण प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed