फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Demonstration of 30 indigenous seeds

Sitapur News: देसी 30 बीजों का हुआ प्रदर्शन

Sun, 15 Dec 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of 30 indigenous seeds
बीज के बारे में जानकारी देते श्वेतांक त्रिपाठी।
सीतापुर। भारतीय किसान संघ की ओर से प्रदेश स्तरीय वार्षिक अधिवेशन लखनऊ हुआ। इसमें सीतापुर जिले के जिला जैविक प्रमुख श्वेतांक त्रिपाठी की ओर से विभिन्न फसलों के 30 देसी बीजों के स्टॉल लगाए गए। इसमें मोटे अनाज की खूब बिक्री हुई। इसकी सराहना होने के साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया। अधिवेशन में सीतापुर के गांजरी क्षेत्र को प्राकृतिक खेती करने के लिए देश का मॉडल बनाए जाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

अधिवेशन में भारतीय किसान संघ सीतापुर के जिला जैविक प्रमुख श्वेतांक त्रिपाठी की ओर गांजर बचाओ कृषक समूह के मार्फत स्टॉल लगाया गया। गेहूं, मसाला, सब्जी, दलहन आदि फसलों से संबंधित 30 प्रकार के देसी बीजों का प्रदर्शन किया गया। मक्का, काकुन, सावां, कोदो का आटा, भिनगा हल्दी, विशुन पराग चावल, मसूर की दाल बिक्री की गई।
विज्ञापन

स्टॉल काे संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा ने देखा और देसी बीजों के संरक्षण व मोटे अनाज की उपलब्धता पर किए जा रहे कार्य की सराहना की। जिले की पूरी टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में सरस्वती सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ला, रामनारायन निषाद, रंजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, संत शरण भार्गव आदि संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed