फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Demonstration by keeping the dead body of the mechanic, sought compensation

Sitapur News: मिस्त्री का शव रखकर प्रदर्शन, मांगा मुआवजा

Thu, 17 Aug 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 17 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by keeping the dead body of the mechanic, sought compensation
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में हाइड्रोलिक ट्राॅली से गिरकर मैकेनिक की मौत के बाद परिजनों ने नगर पालिका गेट के सामने शव रखकर हंगामा काटा। सहायता राशि और नौकरी के आश्वासन पर परिजन माने और शव लेकर लखीमपुर चले गए। इस दौरान पुलिसबल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले नगर पालिका की ओर से शहर सजाया जा रहा था। लखीमपुर खीरी के महाराजनगर निवासी समीर हाइड्रोलिक ट्राॅली पर चढ़कर तार सही कर रहा था। अचानक ट्रॉली टूटकर गिर जाने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजन शव को घर नहीं ले गए। बल्कि नगर पालिका परिषद गेट के सामने सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल भी मौके पर आ गए। पालिका अध्यक्ष की तरफ से मृतक के परिजनों को तीन लाख मुआवजा दिए जाने और नौकरी देने के आश्वासन पर परिजन माने।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव
उरदौली(सीतापुर)। महोली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक अधेड़ का शव क्षतविक्षत पाया गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी। क्षेत्र के गांव डिघरा गांव के समीप रेलवे लाइन निकली है जहां एक अधेड का शव बुधवार को मिला। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed