{"_id":"64ce724453da2cf9a70ed094","slug":"demand-to-nominate-the-miscreants-of-atiq-ahmed-gang-sitapur-news-c-102-1-slko1053-1061-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अतीक अहमद गिरोह के बदमाशों को नामजद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अतीक अहमद गिरोह के बदमाशों को नामजद करने की मांग
Sat, 05 Aug 2023 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Aug 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के तामसेनगंज की सब्जी मंडी में बने नारायण धाम मंदिर से संबद्ध प्राचीन गोशाला की जमीन कब्जाने के मामले में शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अतीक अहमद के गिरोह के बदमाशों को नामजद करने की मांग की।
समाजसेवी दिनेश आंबेडकर गांधी उर्फ दिनेश कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्होंने 3 सितंबर 2019 को संपूर्ण समाधान दिवस में राकेश कुमार जायसवाल उर्फ बाबा जायसवाल, आफताब अंसारी उर्फ मिठाई लाल, मो. साजिद भिश्ती उर्फ बुद्धू भिश्ती और सुनील उर्फ पुल्लू टुंडा पर गोशाला की जमीन कब्जाने की शिकायत की थी।
ये सभी अतीक अहमद गिरोह के बदमाश हैं। उन्होंने बताया कि तत्कालीन एसपी व अन्य अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लेकर 4 सितंबर 2019 को गोशाला में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया था। लेकिन मुकदमे में सिर्फ एक व्यक्ति राकेश कुमार जायसवाल को नामजद किया गया।
विज्ञापन
अतीक अहमद के डर से इस गैंग के अन्य बदमाशों को नामजद नहीं किया गया। इसलिए संपूर्ण समाधान दिवस में इस गैंग के अन्य बदमाशों को नामजद करने की मांग की है। इस दौरान दिनेश आंबेडकर गांधी, पं सर्वेश पाण्डेय एडवोकेट, रामलखन गौतम, शीला देवी, विजेता मौर्य, राकेश हिन्दू, संजय कुमार, रिशू मौर्य, राहुल जायसवाल, गीता वर्मा, गोलू वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।