फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Deepawali will be frustrated with happiness

खुशियों के दीये से जगमग होगी दीपावली

Wed, 03 Nov 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Deepawali will be frustrated with happiness
लालबाग बाजार में खरीदारी करती महिला। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। दीपावली का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। मां लक्ष्मी के आगमन को लेकर पूरा जिला तैयार हो गया है। घरों को शानदार लाइटिंग से सजाया गया है। सरकारी इमारतें भी रोशनी की अलग ही छटा बिखेर रही हैं। बुधवार को बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। अधिकतर लोग दीपावली की खरीदारी में मशगूल रहे।
विज्ञापन

भगवान राम के वनवास के बाद अयोध्या आगमन की खुशी में दीपावली मनाई जाती है। इसको खुशियां से मनाने के लिए जिलेवासियों ने अपनी तैयारी कर ली है। घरों की सफाई करके रंग रोगन कराया है। घरों में शानदार तरीके से झालरें सजाई गई है। रंग-बिरंगी झालरें खुशियों के आशियाने की खूबसूरती को चार चांद लगा रही है।
विज्ञापन

दीपावली गुरुवार को है, लेकिन एक दिन पहले से ही पूरे जिले में दीपावली की धूम नजर आने लगी। हर कोई रोशनी के पर्व पर खुशियों में सराबोर है। दीपावली की पूर्व संध्या से ही पूरा जिला रोशनी में डूब गया था। बुधवार शाम पूरा शहर रोशनी से जगमग दिखाई देने लगा। गुरुवार शाम को लोग घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि की कामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिष्ठानों में मुहूर्त के हिसाब से दिन में ही पूजा होगी। पर्व को परंपरागत तरीके से मनाने के लिए बुधवार को पूरे दिन बाजार में खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। दीपावली का उत्साह सबसे अधिक बच्चों में नजर आ रहा है।
पूजन सामग्री की जमकर हुई खरीदारी
लोगों ने बुधवार को पूजन से संबंधित सामग्री अधिक खरीदी। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पूजन सामग्री, भुरकी, चूरा, अलाय बलाय, कमल गट्टा, मोमबत्ती, गुलाब, गेंदा, समेत अन्य वस्तुओं की खूब बिक्री हुई। खरीदारी का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
करीब 10 करोड़ के बिके पटाखे
दीपावली की पूर्व संध्या पर पटाखों की जमकर बिक्री हुई। पटाखा बाजार में आए नई किस्म के पटाखे लोगों को लुभा रहे थे। इसकी वजह से सुबह से लेकर देर शाम तक पटाखा बाजार में रौनक छाई रही। इस बार बाजार में राकेट, फुलझड़ी, अनार, टिम टिम पटाखा सहित तमाम नए किस्म के पटाखे बिकते रहे।
पटाखा व्यापारी इब्राहिम ने बताया कि इस बार लोगों ने तेज ध्वनि के बजाय कम आवाज के अधिक पटाखे पसंद किए है। पटाखा बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद की जा रही है। गुरुवार को इस बाजार में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है।
भाई दूज को लेकर खूब बिके भुरकी व चूरा
दीपावली के बाद भाईदूज का त्योहार है। मां लक्ष्मी के पूजन में भी भुरका व चूरा का उपयोग होता है। इसलिए इस बार बाजार में भुरकी व चूरा की खूब बिक्री हुई। इन दुकानों पर लोगों की भीड़ मौजूद रही।

लालबाग बाजार से लेकर राजा कॉलेज के मैदान तक तमाम दुकानदार सड़क के किनारे अपनी दुकानें लगा रखे थे। व्यापारी रामविलास ने बताया कि अधिकतर लोगों ने दीपावली पूजन के लिए अलग से सामान खरीदा। उसके बाद भाईदूज के लिए भुरकी व चूरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed