फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Death of young man under suspicious circumstances, fear of murder

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 31 Jan 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Death of young man under suspicious circumstances, fear of murder
थानगांव (सीतापुर)। एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला। उसके भाई ने उसकी पत्नी, ससुर व साले पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानगांव इलाके के बेलहरी मजरा कोदौरा गांव निवासी इलियास (30) लखनऊ में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी पत्नी उसमुन भी साथ रहती थी। कुछ दिन पूर्व इलियास का पत्नी से विवाद हो गया।
विज्ञापन

उसकी पत्नी अपने घर चली आई। इलियास भी अपने घर आ गया। रात को वह घर से अचानक लापता हो गया। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के पूरब आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई नसीर का कहना है कि उसके भाई का पत्नी से विवाद था।

गांव के ही निवासी उसके भाई के ससुर, साले व पत्नी ने मिलकर इलियास की हत्या कर दी और उसकी लाश फंदे पर लटका दिया। एसओ संजीव कुशवाहा का कहना है कि मृतक के भाई ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed