फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   death due to bull attack

सांड़ के हमले से बुजुर्ग की मौत

Thu, 17 Sep 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
death due to bull attack
रामगढ़। संदना थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पर छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के झबरा गांव निवासी रामपाल (65) पुत्र पुत्तू बुधवार शाम बैल बांधने के लिए गांव के पड़ोस में ही गए थे। इसी बीच उधर से एक छुट्टा सांड़ आ गया और उसने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और मौके पर ही गिर गए। शोर सुनकर परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आननफानन में लोग उन्हें लेकर अस्पताल के लिए निकले, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

संदना के झबरा गांव में इससे पूर्व भी सांड़ के हमलों से कई और लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसके अलावा जिले में दर्जनों ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। हर साल लोग छुट्टा घूम रहे बेसहारा जानवरों खासकर सांड़के हमलों से अपनी जाने गंवा देते हैं। पिछले साल अटरिया थाना क्षेत्र में ही सांड़के हमले से कई लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा आए दिन ऐसे मामले प्रकाश में आते हैं। मामला अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद भी ज्यों का त्यों बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार भी ऐसी घटनाओं को लेकर कोई तवज्जो नहीं दे रहे हैं। पुलिस भी महज मरने वालों का पोस्टमार्टम कराकर काम खत्म कर देती है। पशुपालन विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बेसहारा पशुओं के लिए जगह-जगह गौशाला बनवाई गई हैं लेकिन इसके बाद भी बेसहारा पशु सरेआम घूमते हैं। छुट्टा जानवर न सिर्फ किसानों की फसलें बर्बाद करते हैं। बल्कि अक्सर लोग सांड़ के हमलों का शिकार बन जाते हैं।

हमले में पहले भी कई की जा चुकी जान
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के विशुनदासपुर गांव निवासी गुरुप्रसाद (55) अगस्त माह में खेत की रखवाली करने गए थे। वहां उन पर छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। कमलापुर थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी तोताराम (65) पुत्र बैजनाथ जून 2020 को शौच के लिए निकले थे। तभी इन पर सांड़ ने हमला कर दिया था। इन्होंने बचने की कोशिश की लेकिन सांड़ने इनको पटक कर मार दिया। कमलापुर थाना क्षेत्र के ही पूरनपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग सुबराती पर घर के पास ही सांड़ ने हमला कर दिया था। जिससे वह जख्मी हो गए थे और उनकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed