{"_id":"6442cb52ea160206460a5e37","slug":"dead-body-of-youth-found-lying-on-railway-track-sitapur-news-c-13-1-195000-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
Fri, 21 Apr 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही स्टेशन से शाहजहांपुर की ओर जा रही कामाख्या एक्सप्रेस को क्राॅसिंग पर ही रोक दिया गया। 45 मिनट तक रेलवे क्राॅसिंग बंद रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
सुबह चडरा क्राॅसिंग के आगे रेलवे पटरी पर एक युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। इस पर महोली स्टेशन से रवाना हुई कामाख्या-आनंदविहार एक्सप्रेस को चंद्रा और पिसावां गांव को जोड़ने वाली चडरा क्रॉसिंग पर ही रोक दिया गया। इससे करीब 45 मिनट तक क्राॅसिंग भी बंद रही। राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्टेशन मास्टर वैभव शुक्ला ने बताया कि सुबह नेरी रेलवे स्टेशन से सूचना प्राप्त हुई थी। सुबह 8:59 पर ट्रेन महोली से रवाना हो गई थी। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि गेटमैन देवकीनंदन से जानकारी मिली थी। गेटमैन के मुताबिक रात में दो बजकर 47 मिनट पर बरौनी एक्सप्रेस निकली थी। शायद उसी से कोई यात्री गिर गया। अभी तक शव ही शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके बाद पांच मालगाड़ियां ट्रैक से गुजर चुकी हैं।