{"_id":"65eb5c0cf3d5e9d7f30afd84","slug":"dcm-laden-with-fruits-overturns-driver-dead-two-tempos-damaged-sitapur-news-c-102-1-slko1055-111005-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फलों से लदी डीसीएम पलटी, चालक की मौत, दो टेंपो क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फलों से लदी डीसीएम पलटी, चालक की मौत, दो टेंपो क्षतिग्रस्त
Sat, 09 Mar 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर पांच बजे फलों से लदी डीसीएम एक लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से बचने के चक्कर में पलट गई। इस दौरान डीसीएम सड़क किनारे खड़े टैंपो व ट्रक में टक्कर मारते हुए पास खड़ी दूसरी टेंपो पर पलट गया। हादसे में दोनों टेंपो क्षतिग्रस्त हो गए। डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि खलासी का इलाज चल रहा है।
नासिक से फल लादकर नेपाल जा रही फलों से लदी डीसीएम शुक्रवार भोर पांच बजे बहराइच-सीतापुर मार्ग पर डाकघर के पास सामने एक लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से बचने के चक्कर में सड़क की दूसरी ओर खड़े टेंपो से टकरा गई। इसके बाद डीसीएम ट्रक में टक्कर मारते हुए सड़क के दाहिनी ओर खड़े टेंपो पर पलट गई। हादसे में डीसीएम चालक व खलासी केबिन में ही दब गए औश्र टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। यूपी 112 मौके पर पहुंची।
हाइड्रा मशीन मंगवाकर चालक व खलासी को डीसीएम से बाहर निकालकर रेउसा सीएचसी भेजा गया, जहां कमलापुर के जमरखा गांव निवासी चालक रंजीत (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं तंबौर के रायमोडर निवासी खलासी रोहित घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
दिन होता तो हो सकता था बड़ा हादसा
हादसे में जहांगीराबाद निवासी इकबाल व साकिर की टेंपो क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यदि यह घटना दिन में करीब 10 बजे के आसपास होती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। क्योंकि जहां हादसा हुआ, उसी जगह अवैध टैक्सी स्टैंड चलता है। दर्जनों ई-रिक्शा व टेंपो सवारियों के इंतजार में खड़े रहते हैं। साथ ही घटनास्थल के आसपास सड़क किनारे दर्जनों दुकानें भी हैं। जिन पर ग्राहक मौजूद रहते हैं। अगर यह हादसा दिन में होता तो जनहानि अधिक हो सकती थी।