फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dasharatha died of grief when Rama went to the forest.

Sitapur News: राम के वन जाने पर वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण

Wed, 12 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dasharatha died of grief when Rama went to the forest.
हरगांव। कार्तिक मेला महोत्सव में रामलीला के दौरान मंगलवार को राम वनवास का मंचन किया गया। राम वनगमन के उपरांत वियोग में दशरथ के प्राण त्यागने का सजीव नाट्य मंचन देख श्रद्धालु भाव विह्वल हो उठे।
विज्ञापन

वृंदावन के कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि अयोध्या में श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही हैं। हर तरफ खुशी का माहौल है। इस बीच महाराजा दशरथ को सूचना मिलती है कि महारानी कैकेयी कोप भवन में हैं। कैकयी अपना वरदान याद दिलाते हुए भरत को अयोध्या का राजा बनाने और राम को वन भेजने की मांग करती हैं। यह सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो जाते हैं। जब यह बात भगवान राम को पता चलती है तो वह खुशी-खुशी वन जाना स्वीकार कर लेते हैं।
विज्ञापन

राम के साथ वन जाने के लिए सीता व लक्ष्मण भी तैयार हो जाते हैं। तीनों को वन के लिए प्रस्थान करता देख अयोध्यावासी रोने लगते हैं। यह दृश्य देखकर पंडाल में मौजूद दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं। श्रीराम के वनवास जाने के बाद पुत्र वियोग में परेशान राजा दशरथ सुमंत को श्रीराम को वापस अयोध्या लाने के लिए जंगल भेजते हैं। मगर श्रीराम लौटने से इंकार कर देते हैं। पुत्र वियोग में राजा दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण ने युद्ध में जामवंत को पराजित किया
कार्तिक मेला महोत्सव में सोमवार की रात रासलीला के दौरान कलाकारों ने श्रीकृष्ण व जामवंत के युद्ध का मंचन किया। युद्ध लगभग 28 दिनों तक चला। इस युद्ध में जामवंत पराजित हुआ तब उसे त्रेतायुग की याद आई कि भगवान श्रीराम ने वरदान दिया था कि जब वह द्वापर में श्रीकृष्ण के रूप मे आएंगे तब युद्ध करना।

भगवान श्रीकृष्ण ने जामवंत की इच्छा पूर्ण कर दी। जामवंत ने भगवान श्रीकृष्ण को पहचान लिया और क्षमा याचना की। श्रीकृष्ण ने उसे जीवन दान दिया। इसके बाद जामवंत ने अपनी पुत्री जामवती का विवाह श्रीकृष्ण से करते हुए मणि देकर विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed