फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dacoits raid, looted goods worth four lakhs

Sitapur News: डकैतों का धावा, चार लाख का माल लूट ले गए

Thu, 08 Feb 2024 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 08 Feb 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Dacoits raid, looted goods worth four lakhs
मानपुर(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात डकैतों ने एक महिला को बंधक बनाकर गहने लूट लिए। गृहस्वामी के भाई को बंधक बनाकर असलहे की बट से पीट दिया। फिर उसकी पत्नी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसे भी मारा। बदमाश करीब चार लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। पहले पुलिस मामले का पटाक्षेप करने में जुटी रही। फिर तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

न्यादरपुर मजरा मझिगवां खुर्द निवासी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार रात करीब ढाई बजे सात से आठ बदमाश दीवार के सहारे छत पर चढ़ आए। छत से जीने के रास्ते होकर सभी आंगन में उतर आए। बरामदे में उसका भाई आशीष लेटा था। आहट पाकर उसकी नींद खुल गई। जिस पर बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर घर से करीब 150 मीटर दूरी पर ले गए और वहां पर उसे बुरी तरह से असलहे की बट से पीट दिया।
विज्ञापन

इसी बीच दूसरे कमरे में लेटीं आशीष की पत्नी पूनम बाहर आ गई। बदमाशों ने पहले तो उसे तमंचे के बल पर बंधक बनाया फिर उसके जेवर उतरवा लिए। फिर अलमारी में रखे दस हजार रुपये, जेवरात, बर्तन समेत करीब चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर का दरवाजा खोलकर बाग की तरफ से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूरी पर ही आशीष घायल हालत में पड़ा मिला। लोगों ने उसे सीएचसी कसमंडा में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दरोगा रजितराम यादव ने पहले मामले को संदिग्ध बताया। पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने तहरीर बदलवाने की बात कही गई। एसओ दिलीप चौबे ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed