{"_id":"5f1b12e78ebc3e63e3292a5c","slug":"cyber-thugs-removed-50-thousand-from-bank-account-sitapur-news-lko5323052176","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 50 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कस्बे में साइबर ठगों ने एक बैंक खाता धारक के अकाउंट से 50 हजार की नकदी पार कर दी। मोबाइल पर एसएमएस आने पर पीड़ित को जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले के निवासी राजकुमार पुत्र रामपाल के खाते से हैकरों ने 50 हजार की धनराशि उड़ा ली। पीड़ित राजकुमार ने बताया कि उसका खाता बैंक आफ बड़ौदा की कस्बे की शाखा में है। गुरुवार को उसके खाते से 10-10 हजार दो बार इसके बाद 5 हजार व शुक्रवार को फिर 10-10 हजार व 5 हजार करके कुल 50 हजार रुपये किसी अज्ञात हैकर ने पार कर दिए।
शुक्रवार को एकाएक जब उसने पैसे निकाले जाने का मेसेज देखा तो उसे पता चला। पीड़ित ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास ही है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बैंक से पैसों के आहरण की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।