फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crocodile stirred into the population

आबादी में पहुुंचा मगरमच्छ, हड़कंप

Fri, 16 Jun 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Crocodile stirred into the population
मगरमच्छ - फोटो : amar ujala

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात एक मगरमच्छ आबादी में पहुंच गया। मगरमच्छ जब जानवरों के बाड़े में पहुंचा, तो गांव के लोगों को खबर हो सकी। वहीं ग्रामीणों से सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे काबू में कर शारदा नदी में छोड़ा। 

विज्ञापन


शेखनापुर शाहपुर के ग्रामीण गुरुवार रात घरों में सो रहे थे। गांव के जवाहर लाल मौर्य के जानवर घर के बाहर बने बाड़े में बंधे थे। बताते हैं कि आधी रात के वक्त जानवर जोर-जोर से आवाज करने लगे।
विज्ञापन


कुछ रस्सी तोड़ तो कुछ खूंटा तोड़ बाड़े से निकल भागे। इस पर परिवार की नींद टूट गई। उसने गांव के अन्य लोगों को जगाया और टार्च लेकर बाडे़ की घेराबंदी की। बाड़े के भीतर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों की नांद पर एक बड़ा सा मगरमच्छ बैठा था। जो टार्च की रोशनी पड़ने पर इधर-उधर भाग रहा था। यह देख ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

जाल व रस्सी की मदद से मगरमच्छ को काबू में किया जा सका। टीम ने उसे शारदा नदी में छोड़ दिया। वन कर्मियों का कहना है कि शारदा नदी से निकला एक नाला गांव के करीब से होकर बहता है।


शिकार की तलाश में भटका मगरमच्छ इसी नाले के रास्ते गांव के करीब पहुंच गया। पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई सवा छह फीट बताई जा रही है। डीएफओ राकेश चौधरी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने उसे काबू में करके शारदा नदी में छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed