फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Critical care unit will start in March

Sitapur News: मार्च में शुरू होगी क्रिटिकल केयर यूनिट, खत्म होगी लखनऊ तक की दाैड़

Sun, 11 Jan 2026 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 Jan 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Critical care unit will start in March
सीतापुर। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की कवायद जारी है। मार्च में नए जिला अस्पताल परिसर सिविल लाइंस में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट(सीसीयू) चालू हो जाएगी। तीन मंजिला बन रही इमारत में 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। अब केवल फिनिशिंग बाकी है। इसके बाद यह यूनिट जिला अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर कर दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों की पोस्टिंग करते हुए इसे चालू करवाएगा। जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से काफी संख्या में रोजाना मरीज रेफर होकर जिला अस्पताल आते हैं, लेकिन क्रिटिकल केयर यूनिट न होने से गंभीर मरीजों को लखनऊ जाना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में 2700 वर्गमीटर में क्रिटिकल केयर यूनिट बन रही है। इस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। फरवरी माह में इसे पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। मार्च माह में इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद यह यूनिट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर मरीजों को मिलेगी सुविधा
इस यूनिट के बन जाने से गंभीर बीमारियों व मार्ग दुर्घटना में घायल मरीजों को तत्काल बेहतर इलाज की सुविधा मौजूद रहेगी। इसमें दिल के रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा। अभी तक इन बीमारियों के मरीजों को लखनऊ रेफर किया जाता है।

यह होगी सुविधाएं
क्रिटिकल यूनिट में शुरुआत में 50 बेड होंगे। इसके बाद इसका विस्तार करके 100 बेड किया जाएगा। यह यूनिट अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी। यूनिट में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, पोर्टेबल सोनोग्राफी, एडवांस इक्विपमेंट, वेटीलेंटर सहित अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।

तेजी लाने के दिए निर्देश
जिले में दो दिन पहले दौरे पर आए प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने इस यूनिट का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने फरवरी तक यूनिट पूरा करने के निर्देश दिए थे।


रास्ता तलाशने की शुरू हुई कवायद
प्रभारी मंत्री ने कहा था कि इस यूनिट को शहर सहित लखनऊ-शाहजहांपुर बाईपास से भी जोड़ा जाए। इसके लिए वैकल्पिक रास्तों की तलाश शुरू हो गई है। एक रास्ता बिजौरा होकर बनाया जा सकता है। इसमें अड़चन यह है बीच रास्ते में सरायन नदी निकलती है। इस नदी पर पुल बन जाए तो इसे आसानी से बाईपास से जोड़ा जा सकता है। जिला प्रशासन इस मार्ग पर भी संभावना तलाश रहा है।

बेहतर होगी सेवाएं
उम्मीद है दो माह के अंदर यूनिट का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। मार्च माह में इसे चालू करने का लक्ष्य तय किया गया है।
डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed