फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crisis of masks in district hospital

जिला अस्पताल में गहराया मास्क का संकट

Sun, 15 Mar 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crisis of masks in district hospital
सीतापुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच मास्क का संकट भी गहराता जा रहा है। मेडिकल स्टोर्स पर स्टाक डंप करने वाले महंगे दामों पर मास्क बेच कालाबाजारी कर रहे हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग मास्क के लिए तरस रहा है। डिमांड के बाद भी अब तक स्टॉक न मिलने से जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण से बचाव के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

कोरोना फैलने के साथ ही मास्क लगाने का ट्रेंड भी चल पड़ा है। कुछ दिन पहले उतनी डिमांड नहीं थी, लेकिन बीमारी को महामारी घोषित हो जाने के बाद अचानक मास्क की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। मेडिकल स्टोर्स पर मास्क की बिक्री बढ़ने से दुकानदार इसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं। बीमारी से बचाव के लिए मजबूरी में लोग इसे महंगे दाम पर खरीद भी रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो जिला अस्पताल में खुले स्टोर में मास्क की कमी हो गई है। इसलिए कई दिन पहले स्टोर संचालक ने अस्पताल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर मास्क मुहैया कराने की डिमांड की थी, लेकिन इसके बाद भी अब तक मास्क नहीं मिल सके हैं, इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को मांगने के बाद भी मास्क नहीं दिए जा रहे हैं। अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी भी मास्क के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि मास्क का संकट है। डिमांड की गई थी। बाहर भी मास्क नहीं मिल रहे हैं। पहले सीएमओ दफ्तर से कुछ मास्क मंगाए गए थे। हालांकि, उन्होंने ये दावा जरूर किया कि स्टोर में इतने मास्क है कि उससे काम चलाया जा सकता है। अगर कोरोना से संक्रमित मरीज आता है तो उसे और देखरेख करने वाले स्वास्थ्यकर्मी को एन 95 मास्क दिए जाएंगे, लेकिन हर किसी के लिए अस्पताल में मास्क नहीं है।

बिना मास्क मरीजों के पास जाने से डर रहे स्वास्थ्यकर्मी
अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष से लेकर सभी वार्डों में मरीज भर्ती होते हैं। कई गंभीर रोगी भी हैं। इनसे संक्रमण होने का खतरा बना है। इस वजह से स्वास्थ्यकर्मी अभी तक इनकी जांच, देखरेख करने के लिए मास्क का इस्तेमाल करते थे, लेकिन इधर कोरोना वायरस बढ़ने के साथ मास्क के संकट के बीच ये स्वास्थ्यकर्मी भी पेशोपेश में है। मास्क न मिलने से मरीज के पास जाकर उनका इलाज करने से कतरा रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed