{"_id":"579e32524f1c1b5a7b2b8a32","slug":"youth-shoted-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को चारपाई से बांध खुद को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को चारपाई से बांध खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
महोली कोतवाली इलाके के पसगवां गांव में एक युवक ने संदिग्ध हालात में शनिवार रात घर के कमरे में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले उसने पत्नी को चारपाई से बांध दिया था।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिवार वाले किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे। परिवारीजन ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
पसगवां गांव निवासी अवधेश कुमार (30) पुत्र श्यामलाल शनिवार रात अपने घर के कमरे में सो रहा था। साथ में उसकी पत्नी भी थी। शनिवार रात को अचानक कमरे में गोली चलने की आवाज आने पर परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे तो अवधेश खून से लथपथ पड़ा था। उसकी सांसें भी थम चुकी थी। वहीं उसकी पत्नी चारपाई से बंधी हुई थी।
विज्ञापन
परिवारीजन के मुताबिक अवधेश ने गोली मार कर खुदकुशी कर ली। परिवारीजन ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवक के गोली मार कर खुदकुशी करने की सूचना मिली है।