फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   youth saved the lives of two innocent

जान पर खेल बचाई दो मासूमों की जान

Sun, 06 Sep 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 06 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खड्ड में भरे पानी में डूब रहे दो मासूमों की जान बचाने के लिए चार युवकों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह दोनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों गहरे पानी में चले गए थे। मामला रेउसा के मारूबेहड़ बाजार का है।
विज्ञापन

रेउसा थाना क्षेत्र के मारूबेहड़ में बाजार लगती है। करीब ही एक पुल है। जिसके नीचे बारिश व घाघरा में आई बाढ़ का पानी गुजरता है। गहरा खड्ड बन जाने से इन दिनों पुल के नीचे काफी पानी भरा हुआ है। इसी बीच शनिवार दोपहर रेउसा के ग्राम जगदीशपुर निवासी लाले का पुत्र सतीश कुमार (8) गांव के ही उदयराज सिंह (6) पुत्र अजय के साथ मारूबेहड़ बाजार आया था। यहां पर कस्बे के करीब ही सीतापुर-चहलारी मार्ग से गुजरते समय उदय का पैर अचानक फिसल गया और वह पानी में गिर गया। यह देख मासूम सतीश भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। गहराई में पहुंचते ही सतीश भी डूबने लगा। उधर, दोनों बच्चों को पानी में डूबते देख वहां हड़कंप मच गया। गहराई काफी अधिक होने से कोई भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इस बीच शोर सुनकर बाजार में मौजूद दुकानदार नई बस्ती निवासी इसरार, श्याम नगर निवासी राम सरन, जगदीशपुर निवासी मीतू सिंह, सुकेठा निवासी दयाराम भी मौके पर आ गए। इन चारों ने बिना कुछ सोचे-समझे, पानी में छलांग लगा दी। इन चारों जांबाजों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मासूमों को किसी तरह पानी से बाहर निकाला लेकिन बच्चों के पेट में काफी चला गया था। उन्हें बेहोशी भी आने लगी थी। आननफानन दोनों के करीब के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की मदद से पेट से पानी निकाला गया। देर शाम तक दोनों बच्चे स्वस्थ्य हो गए थे। बाद में उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं क्षेत्र के लोग चारों फरिश्तों की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed