{"_id":"58c82e874f1c1b6b3732a8b6","slug":"youth-murderd-in-sitapur-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवक को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने युवक को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने रंजिश में सोमवार को होली के दिन दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। उधर, रामकोट पुलिस के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को भी ग्रामीणों ने घर पर शव रखकर विरोध जताया। हालांकि अफसरों के मनाने पर लोगों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले युवक के पिता ने पांच लोगों को नामजद किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बताते हैं कि छह दिन पूर्व मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस से आरोपियों की शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। गांव में तनाव को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
रामकोट मजरा मधवापुर गांव में बसंत पंचमी पर लगने वाले मेले में विनय व प्रमोद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सात मार्च को विनय पक्ष के नरेश, मुरली, गणेश आदि गन्ना छीलने खेत गए थे। जहां इनके विरोधी प्रमोद, हिमांशु, प्रभात व विनोद आदि ने इनसे मारपीट की थी।
आरोप था कि दबंगों ने इन लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग भी की। इस बवाल में नरेश, मुरली आदि जख्मी हो गए थे। आरोप है कि मामले में पुलिस दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश करती रही, जिसके नतीजे में सोमवार को विनय उर्फ टन्ना उर्फ पुन्नी (25) पुत्र अनूप की हत्या कर दी गई।
अनूप का कहना है कि सोमवार को होली के दिन विनय घर के पास ही कुएं के निकट खड़ा था। यहीं से उसे हिमांशु बुला ले गया। जिसके बाद विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विनय के पिता ने गांव के ही प्रभात, विनोद, हिमांशु, प्रमोद समेत पांच लोगों को नामजद किया।
उधर, हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रामकोट चौराहे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। खबर पाकर थोड़ी ही देर में एसपी, एएसपी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला।
इसके बाद मंगलवार को भी युवक के परिवारीजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर घर के बाहर शव रखकर अंत्येष्टि से इन्कार कर दिया। हालांकि प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और तब युवक का अंतिम संस्कार हो सका।
एसओ रामकोट नावेंद्र सिंह का कहना है कि हत्या आरोपी प्रभात व प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।