{"_id":"6aca8e46d2284ce9d00a5937","slug":"young-woman-goes-to-jump-into-canal-after-argument-with-boyfriend-over-the-phone-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82361-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रेमी से फोन पर झगड़े के बाद नहर में कूदने पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रेमी से फोन पर झगड़े के बाद नहर में कूदने पहुंची युवती
विज्ञापन
पल्ला थाना पुलिस ने समझाने के बाद उसे दीवार से नीचे उतारा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रेमी से फोन पर कहासुनी के बाद युवती आगरा नहर में कूदने के इरादे से पल्ला पुल के पास पहुंच गई। वह धीरज नगर के पास नहर की दीवार पर खड़ी होकर चिल्लाने लगी। युवती को इस हालत में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पल्ला थाना पुलिस ने काफी देर तक समझाने के बाद उसे सुरक्षित दीवार से नीचे उतारा। पूछताछ के बाद युवती को उसकी मां के साथ भेज दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मेवला महाराजपुर निवासी युवती का गांव बड़खल निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। बृहस्पतिवार देर रात दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवती पल्ला पुल के पास आगरा नहर पर पहुंच गई और दीवार पर चढ़कर नहर में कूदने की जिद करने लगी। नहर की दीवार पर युवती को खड़ा देखकर स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पल्ला थाना पुलिस की बाइक राइडर और डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, युवती फिलहाल एक अपार्टमेंट में किराये पर रहती है और अपने माता-पिता से अलग रह रही है। वह सेक्टर-28 स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है।