फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies in road accident in sitapur

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर युवक की मौत, साथी जख्मी

Wed, 22 Feb 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident in sitapur
युवक की मौत

मछरेहटा थाना क्षेत्र में भारासैनी पुलिया के पास मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। मिश्रिख कोतवाली इलाके के कोचपुर गांव निवासी बबलू (18) पुत्र भैय्यालाल अपने साथी मछरेहटा के भट्ठापुरवा निवासी यद्दा (21) पुत्र रामरतन के साथ बाइक से मंगलवार देर शाम रिश्तेदारी में मछरेहटा के सूरजपुर जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान जब ये मछरेहटा क्षेत्र के भारासैनी के पास पहुंचे, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गए। इस हादसे में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर पर सवार लोग निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने जख्मी यद्दा को जिला अस्पताल पहुंचाया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed