फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies in accident in city

बाइक रेलिंग से टकराई, युवक की मौत

Mon, 20 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident in city
police - फोटो : अमर उजाला

बाइक सवार एक युवक रविवार रात सिविल लाइन में सरोजनी पथ की रेलिंग से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


युवक की पत्नी संगीता सिविल लाइन क्षेत्र से सभासद हैं। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रखा था। मछरेहटा के निघुवामऊ निवासी रामप्रताप (37) पुत्र बाबूराम काफी समय से शहर के ऑफिसर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन


पत्नी संगीता सीतापुर नगर पालिका परिषद में सिविल लाइन क्षेत्र से सभासद हैं। रविवार देर रात वह बाइक से घर जा रहा था। जब वह शहर में सिविल लाइन स्थित सरोजनी पथ के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सरोजनी पथ की रेलिंग से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर परशुराम सिंह का कहना है कि युवक सरोजनी पथ की रेलिंग से टकरा गया था। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed