{"_id":"580f9d204f1c1b057fbc2583","slug":"youth-died-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में चली गोली, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में चली गोली, युवक की मौत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
guns
सेवता गांव में सो रहे एक युवक को सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई। जख्मी युवक की लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। घटनास्थल से एक तमंचा व खोखा मिला है। पुलिस को घटना सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
रेउसा के सेवता निवासी अरमान (25) पुत्र शहरयार सोमवार शाम घर में सो रहा था। इसी बीच रात 11:30 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घर के लोग अरमान के कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा तड़प रहा था। पड़ोस में एक तमंचा व खोखा पड़ा था।
विज्ञापन
इसके बाद परिवारीजन अरमान को गंभीर हालत में सीएचसी रेउसा पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने अरमान को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा व खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन
युवक की हत्या हुई है या फिर उसने खुदकुशी की है, इसको लेकर परिवारीजन व पुलिस कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।