{"_id":"573221ef4f1c1bb955919cbd","slug":"young-girl-hang-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के कत्ल से आहत युवती ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के कत्ल से आहत युवती ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के कत्ल से आहत प्रेमिका ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। 25 दिन पहले प्रेमी की दिनदहाड़े मोहल्ले में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में युवती के भाई पर हत्या का केस दर्ज कराया गया था। वह इस समय जेल में है। उधर, मामले की खबर पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में तरीनपुर निवासी बबिता (22) पुत्री जीतू ने मंगलवार दोपहर घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बीती 14 अप्रैल को ही उसके प्रेमी तरीनपुर निवासी सोनू कनौजिया (26) की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में युवती के भाई विपिन को नामजद कर पुलिस ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
सोनू की हत्या के बाद उसके परिवारीजनों ने बताया था कि सोनू व बबिता का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी, लेकिन शादी से बबिता का भाई विपिन नाराज था। इसी के चलते विपिन ने सोनू की हत्या कर दी थी।
मोहल्ले वालों के मुताबिक सोनू की हत्या के बाद बबिता ने उसी दिन खुदकुशी का प्रयास किया था, लेकिन तब लोगों ने उसे बचा लिया था पर मंगलवार को उसने फांसी लगा ली। सूचना पर इंस्पेक्टर विनय गौतम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।