फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Worker's died in accident

शटरिंग बांध रहे मजदूर की मौत

Tue, 27 Sep 2016 11:30 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 27 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Worker's died in accident
पहुंची पुल‌िस

अटरिया क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित हिंद अस्पताल में निर्माण के दौरान शटरिंग बांध रहे एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि मजदूर की 14 फीट ऊपर से गिरने से मौत हुई है। वहीं अस्पताल प्रशासन मजदूर की बीमारी से मौत होने की बात कह रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


सिधौली के मंजा गांव निवासी चिंटू (24) अटरिया में हाईवे किनारे स्थित हिंद अस्पताल में मजदूरी करता था। मंगलवार को वह अस्पताल में करीब चौदह फीट ऊंचाई पर चढ़कर शटरिंग बांध रहा था, तभी अचानक गिरने से उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर परिवारीजन का आरोप है कि चिंटू से 14 फीट की ऊंचाई पर चढ़ाकर काम कराया जा रहा था, तभी वह नीचे गिर गया। गिरने से उसकी मौत हुई है, जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मजदूर अचानक बीमार हो गया। एसओ रामबाबू का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed