{"_id":"4b548f0ce3ade2269b4c2e536625cc46","slug":"women-killed-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग पति को जहर दे मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग पति को जहर दे मार डाला
सीतापुर/अमर उजाला
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का प्रेमी उसके पति का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। मृतक के भांजे ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह घटना क्षेत्र के ग्राम जंगलपुरवा मजरा देवकलिया में हुई। गांव निवासी छोटेलाल (42) पुत्र महावीर ने करीब 15 वर्ष पूर्व बिहार में जनपद कटिहार की रहने वाली एक महिला से शादी की थी। दोनों के चार बेटे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक करीब दो साल से छोटेलाल की पत्नी के संबंध गांव के ही रहने वाले पति के मौसेरे भाई इंद्रकुमार से हो गए थे। इस संबंध के चलते छोटेलाल की पत्नी ने एक बीघा जमीन इंद्रकुमार को तीन लाख रुपये में रजिस्ट्री करा दी थी। लेकिन इंद्रकुमार ने सिर्फ एक लाख रुपये दिए थे।
बताते हैं कि छोटेलाल कुछ दिनों से इंद्रकुमार पर बाकी रुपये देने का दबाव बना रहा था। मृतक के भांजे सर्वेश के मुताबिक रुपये देने का दबाव बढ़ने पर इंद्रकुमार ने छोटेलाल की हत्या की उसकी पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची।
विज्ञापन
योजना के मुताबिक इंद्र कुमार जहरीली गोलियां लाया। रविवार रात छोटेलाल को चाय में उसकी पत्नी ने जहरीली गोलियां मिलकर पिला दीं। कुछ देर बाद छोटेलाल को उल्टियां होने लगीं और फिर रात में ही उसने दम तोड़ दिया।
सोमवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई। चूंकि ग्रामीणों व रिश्तेदारों को छोटेलाल की पत्नी व इंद्रकुमार के संबंधों की जानकारी पहले से ही थी। इस पर ग्रामीणों ने सुबह ही दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की।
मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ महमूदाबाद वीबी सिंह का कहना है कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर छोटेलाल को जहर देकर मार दिया है। दोनों को हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।