{"_id":"cdc558d009d740a00e995f9374436f78","slug":"woman-s-body-was-found-hanging-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सरैंया गांव में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। विवाहिता के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सरैंया निवासी लक्ष्मी देवी (25) पत्नी प्रमोद कुमार का शव मंगलवार रात फंदे से लटका मिला। घटना के बाद से मृतका की ससुराल वाले घर से भाग निकले।
खबर पाकर संदना इलाके के फौलादगंज गांव से लक्ष्मी के पिता रामरतन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
पिता रामरतन का आरोप है कि उसने अपनी पुत्री की करीब छह साल पूर्व शादी की थी। शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दान दहेज दिया था, लेकिन इसके बाद भी उसकी पुत्री से दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी।
आरोप है कि मांग पूरी न होने के कारण उसकी पुत्री को ससुराल वालों ने मारकर फंदे से लटका दिया। घटना को लेकर एसओ जगदीश यादव का कहना है कि महिला का शव फंदे पर लटकता मिला है।
विज्ञापन
मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।