फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Van collided with pickups, one dead

वैन पिकप से टकराई, एक की मौत

Tue, 19 Apr 2016 10:57 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 19 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
 Van collided with pickups, one dead
पलटा डाला - फोटो : Amar Ujala

तिलक में जा रही एक वैन सोमवार रात पिकप से टकरा गई। इससे वैन में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इमलिया सुल्तानपुर व हरगांव थाना क्षेत्र की सीमा पर हुआ। 

विज्ञापन


महोली के ग्राम ब्रह्मावली निवासी सुधीर बाजपेयी की पुत्री का विवाह सिकरोहर कलां के एक परिवार में तय हुआ है। सोमवार रात कन्या पक्ष कई वाहनों में सवार होकर तिलक चढ़ाने सिकरोहर कलां जा रहा था। महोली-हरगांव मार्र्ग पर काजी कमालपुर व फिरोजपुर के बीच तिलक में जा रही वैन को एक पिकप ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

 

इससे पिकप में सवार ब्रह्मावली निवासी पवन कुमार (25), प्रदीप कुमार (40) व उसका पुत्र अंशुमान (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। लोगों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पवन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की वजह से तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। हालांकि फिर सादगी तरीके से रस्म अदाएगी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन के टायर चोरी
वैन हादसे की वजह से जहां लोग घायलों को बचाने में पड़े थे, वहीं चोर अपना काम दिखा गए। हादसे के बाद वैन घटना स्थल पर ही खड़ी कर दी गई और लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागे। इसी बीच चोर वैन के दो टायर खोल ले गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जब लोग वहां पहुंचे, तो वैन के दो टायर नदारद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed