{"_id":"58557cf54f1c1b896064c3aa","slug":"two-people-died-in-accident-in-neri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने दादा-पौते को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप ने दादा-पौते को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली इलाके के नेरी में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने दादा-पौते को रौंद दिया । हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप भी अनियंत्रित होकर कुछ दूर जाकर पलट गई। हादसे के समय बुजुर्ग अपने बेटे को दिल्ली भेजने के लिए हाईवे पर बस में बैठाने गया था। साथ में उसका पौत्र भी था। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
नेरी निवासी मोहम्मद इदरीश (65) अपने चार साल के पौत्र असद पुत्र हाशिम के साथ बेटे इरफान को दिल्ली जाने के लिए बस पर बैठाने गया था। ये लोग हाईवे पर पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क को पास करने लगे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने डायवर्जन मोड़ के पास इदरीश व उसके पौत्र असद को टक्कर मारकर दी। हादसे से हड़बड़ाया पिकअप चालक भी वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कुछ दूर आगे जाकर पिकअप भी पलट गई।
आननफानन में लोगों बुजुर्ग व मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक भाग निकला। उधर, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इदरीश का बेटा इरफान दिल्ली काम करने जा रहा था। उसे छोड़ने के लिए ही इदरीश अपने पौत्र के साथ जा रहा था। सूचना पाकर बस में सवार हो चुका इरफान भी मौके पर पहुंच गया।