{"_id":"57bb38774f1c1bf53ed4fae9","slug":"two-lakh-looted-home-of-the-retired-bank-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर से दो लाख का माल पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर से दो लाख का माल पार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
loot, salesman house
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में बैंक के रिटायर्ड असिस्टेंट मैनेजर के घर रविवार रात चोर ताला तोड़कर घुस गए। चोरों ने 20 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब दो लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। गृहस्वामी परिवार सहित बाहर गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी सुनील दत्त जौहरी बैंक के रिटायर्ड असिस्टेंट मैनेजर हैं। वे परिवार के साथ अलीगढ़ एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इस दौरान घर में ताला लगा हुआ था। रविवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। घर से चोरों ने 20 हजार की नकदी, जेवर आदि करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया।
सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो आशंका हुई, जिसके बाद मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सीओ सिटी, कोतवाल दीपक शुक्ला, फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जांच की। गृहस्वामी को भी सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।