फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two homes robbed in sitapur

दो घरों में डाका, पौने दो लाख का माल ले उड़े

Fri, 16 Dec 2016 11:28 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 16 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two homes robbed in sitapur
डकैती - फोटो :

असलहों से लैस 11 डकैतों ने दो घरों में लूटपाट की। इसके बाद लाखों रुपये का माल उठा ले गए। वारदात बाराबंकी जिले की सीमा से सटे दो गांवों में हुई। विरोध करने पर यहां डकैतों ने एक युवती व बच्चों की पिटाई भी की।

विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने एक डकैत को दबोच लिया तो बदमाशों ने हथगोले से हमला कर दहशत फैला दी और साथी को छुड़ा ले गए। घटना से पूरे इलाके में दहशत है। एसओ वारदात को चोरी बताने पर तुले हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी का मामला दर्ज किया जा रहा है।  
विज्ञापन


रामपुर मथुरा इलाके के बरूआ मजरा बरुई-बरूआ गांव निवासी प्रमोद गल्ले का व्यापारी है। वह घर के पास किराना की दुकान भी चलाता है। प्रमोद ने बताया कि गुरुवार को वह गल्ला बेचकर 20 हजार रुपया लाया था। रात को वह अपनी दुकान के करीब ही सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद की मानें तो आधी रात उसे कुछ आहट मिली। नींद खुली तो देखा 11 हथियारबंद बदमाश उसके दुकान के पास से भाग रहे थे। उसमें से एक बदमाश को उसने दबोच लिया और घर की तरफ लाने लगा। इस पर साथी डकैतों ने हथगोले से हमला कर दिया। घबराहट में बदमाश को छोड़ दिया।

जिसके बाद बदमाश भाग निकले। उसने बदमाश को पहचान लेने का दावा किया है। इसके बाद 11 बदमाशों ने पड़ोस के गांव के सेनपुर मजरा रायसेनपुर गांव निवासी सगीर के घर धावा बोल दिया। सगीर अपने पिता का इलाज कराने लखनऊ गया था, लेकिन घर में उसकी बेटी नूरजहां व दो मासूम थे।

बताते हैं कि बदमाशों ने यहां सगीर की बेटी संग मारपीट की। डकैत घर से 10 हजार की नकदी, बेटी नूरजहां की शादी के लिए रखे करीब एक लाख के जेवरात समेत लगभग डेढ़ लाख का माल लूट लिया। वारदात अंजाम देकर बदमाश भागे तो बच्चों व युवती का शोर सुनकर ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।

ग्रामीणों ने यहां भी एक बदमाश को दबोच लिया, जिसके बाद फिर बदमाश के साथी हथगोले से हमला कर अपने साथी को छुड़ा ले गए। इसके अलावा बदमाशों ने रायसेनपुर निवासी सलीम के घर से बक्से में रखा करीब 20 हजार का माल पार कर दिया।


क्षेत्र के मुराऊपुरवा निवासी पंडा के घर का दरवाजा तोड़ा, लेकिन घर के लोग शोर मचाने लगे तो डकैत भाग निकले। सभी घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है। बरुई-बरुआ निवासी प्रमोद व सेनपुर मजरा रायसेनपुर निवासी सगीर ने घरों में हुई लूट व हमले की लिखित सूचना पुलिस को दे दी। एसओ चंद्रभान यादव का कहना है कि दो घरों में चोरी की सूचना मिली है। केस दर्ज किया जा रहा है। हथगोले से हमले की घटना गलत है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed