फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Construction in four illegal colonies demolished

Ambala News: चार अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Construction in four illegal colonies demolished
चार अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त - फोटो : चार अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त
- सड़कें, निर्माणाधीन शोरूम, और दुकानों को तोड़ा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/निगदू। अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति हो रहे निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। वीरवार को डीटीपी की टीम ने पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में निगदू क्षेत्र में बड़े स्तर पर तोड़फोड़ अभियान चलाया। लगभग 8.75 एकड़ में फैली चार अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माणों और सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
पहली कार्रवाई पसताना रोड पर स्थित करीब 1.5 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी पर हुई, यहां सभी कच्ची सड़कों को उखाड़ा गया। इसके बाद टीम नीलोखेड़ी-ढांड रोड पर पहुंची। यहां 2.5 एकड़ की अवैध कॉलोनी में दो निर्माणाधीन शोरूम को पूरी तरह ध्वस्त किए।
विज्ञापन

तीसरी कार्रवाई इसी रोड पर डेढ़ एकड़ में फैली कॉलोनी में एक निर्माणाधीन भवन और दो डीपीसी पर हुई। इसके अलावा चौथी कार्रवाई भी इसी मार्ग पर 3.25 एकड़ की कॉलोनी में तीन अवैध दुकानों और एक डीपीसी को तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान खरीदने से पहले जांच लें वैधता : डीटीपी
डीटीपी राहुल सिंगला ने बताया कि आठ जून को निगदू समेत 20 गांव अतिरिक्त नियंत्रण क्षेत्र में आ चुके हैं। ऐसे में यहां कॉलोनी काटने के अलावा मकान निर्माण के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। नियंत्रण क्षेत्र-4 गठित करते हुए नीलोखेड़ी-तरावड़ी व निसिंग खंड के 20 गांवों को इसमें शामिल किया गया था। नियंत्रण क्षेत्र का विस्तार भविष्य की विकासात्मक योजना और बढ़ती आबादी को ध्यान में रखकर किया जाता है। भविष्य में इनका विकास कार्य भी अलग तरीके से होंगे, हालांकि अभी इसके लिए कोई अधिसूचना या आदेश नहीं आए हैं। लोग जमीन या मकान खरीदने से पहले वैधता की जांच-पड़ताल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed