फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news student body reached home

Agra News: 30 को घर आऊंगी", कहने वाली बेटी का 9 दिन बाद पहुंचा शव, मातमी कोहराम

Fri, 09 Oct 2026 03:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
agra news student body reached home
बाह। एमएम गेट क्षेत्र के पेइंग गेस्ट में रहकर शिक्षक बनने के लिए सुपर टेट की पढ़ाई करने वाली रुदमुली गांव की छात्रा का शव सैफई पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को जब घर पहुंचा, तो पूरा परिवार गम और गुस्से में डूब गया। मृतका के भाई ने रोते हुए बताया कि 29 सितंबर को बहन से आखिरी बार बात हुई थी, जिसने कहा था कि वह 30 सितंबर को घर आएगी। परिजनों को क्या पता था कि 9 दिन बाद घर पर उसकी लाश आएगी।
विज्ञापन

एमएम गेट थाने में 30 सितंबर को दर्ज गुमशुदगी के बाद पुलिस जब कॉल डिटेल खंगालते हुए फतेहाबाद में तैनात रुदमुली निवासी लेखपाल शिवजीत भदौरिया तक पहुंची, तो खौफनाक सच सामने आया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि मई में उसकी शादी होने के बाद छात्रा उस पर विवाह का दबाव बना रही थी और उसने फतेहाबाद स्थित किराए के कमरे पर फंदे से लटककर जान दे दी। वह डर के मारे शव को कार से कचौराघाट ले गया और यमुना में बहा दिया।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में हमने यमुना में हो रहे अवैध रेत खनन की शिकायत की थी। इसी पुरानी रंजिश में बेटी को अगवा कर उसकी हत्या की गई और शव बोरे में बंद कर नदी में फेंका गया। अकेला लेखपाल यह काम नहीं कर सकता, इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। बेटी का मोबाइल, लैपटॉप और जेवर भी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीड़ित पिता, निवासी रुदमुली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed