दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक ने पांच को रौंदा, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद चौराहे के पास शनिवार रात एक बेकाबू ट्रक हाईवे किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकानों में घुस गया। इस दौरान ट्रक ने दुकान में खड़े पांच लोगों को रौंद दिया जिनमें से दो की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में चार वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
महमूदाबाद चौराहे के पास शनिवार देर रात एक ट्रक चालक हाईवे किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए स्पेयर पार्ट्स की दुकान में घुस गया। इसके बाद भी ट्रक की स्पीड कम नहीं हुई और वाहन कमानी हाउस को तोड़ता हुआ बगल के होटल में घुस गया।
इस दौरान सिधौली के प्रेमनगर दक्षिणी निवासी खलीक उर्फ खालिद (22) व अटरिया के रामपुर टेड़वा निवासी प्रदीप कुमार (21) की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई।
ये हुए गंभीर रूप से जख्मी
जबकि अटरिया के रामपुर टेड़वा निवासी विनोद कुमार, सिधौली के बहेरवा निवासी नागेंद्र व ऑटो वर्क्स के मालिक सिधौली के सिंघनामऊ निवासी पंकज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन्हें गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि तेज रफ्तार ट्रक की जद में आकर दुकानों के साथ ही आसपास खड़े चार वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
इस दौरान होटल मालिक विक्रम के अलावा तीन अन्य लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने मामले केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।